See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-05 18:04:09

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाया गया प्राकृतिक होली का रंग

होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का करें अधिक से अधिक प्रयोग



जनपद हापुड़ आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा होली पर प्राकृतिक तरीकों से हर्बल गुलाल बनाए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह की दीदियों को इसके लिए बधाई दी है तथा उनसे हर्बल गुलाल भी क्रय किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह गुलाल पूर्णतः ऑर्गेनिक व बिना केमिकल से बनाए गए हैं जो की हस्त निर्मित भी है l

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए की स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा बनाए गए प्राकृतिक गुलाल रंग को विक्रय करने हेतु जनपद की समस्त तहसीलों एवं ब्लॉक स्तर पर स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें जिससे स्वयं सहायता समूह की दीदीयों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके एवं शासन की मंशा अनुरूप होली के पर्व को प्राकृतिक रंगों से मनाया जा सके l