See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-28 11:51:25

सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की फैमिली फोटो

बॉलीवुड अभिनेता -फिल्मकार सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर की है

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता -फिल्मकार सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर की है। सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता सलीम खान और अपनी पहली बाइक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर फैंस अपना प्यार जताते नजर आ रहे हैं। अब, सोहेल खान ने सलमान खान, अरबाज खान, सलीम खान, सलमा खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान सहित पूरे परिवार की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है। सोहेल खान ने अपनी सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वे सिंपल कपड़ों में कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है:"ब्लेस्ड"इन सब के बीच सलमान खान ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगाडोस द्वारा निर्देशित सिकंदर के साथ जबरदस्त वापसी करने के लिए तैयार हैं। 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी अक्षय कुमार- प्रभास की फिल्म ‘कन्नप्पा’ मुंबई, 27 नवंबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फ़िल्म 'कन्नप्पा’ 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। फिल्म कन्नप्पा को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। अक्षय कुमार और प्रभास पहली बार एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है,इसमें भगवान शिव के त्रिशूल के साथ रिलीज डेट अनाउंस की गई है। फिल्म कन्नप्पा इसी साली यानी 2024 में रिलीज होगी, लेकिन अब जो रिलीज डेट अनाउंस हुई वो अगले साल 2025 की है। यह फ़िल्म 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा जी की रियल कहानी पर आधारित है। तेलुगु लोककथाओं में से एक है कन्नप्पा की कहानी। यह भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। कन्नपा एक नास्तिक और निडर योद्धा थे, लेकिन बाद में वो भगवान शिव के परम भक्त बन गए। ये भगवान शिव के इतने बड़े भक्त थे की इन्होंने अपनी आंख निकाल कर भगवान शिव को समर्पित कर दी थी।