See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-05 07:34:51

प्रयागराज में 7 साल की बच्ची की लाश मिली:घर के पास खेत में पड़ी, अफसर पहुंचे, सौतेली मां पर हत्या का शक होने पर पूछताछ

लड़की का शव गेहूं के खेत में पाया गया।

प्रयागराज (संजीत कुमार उपाध्याय)।प्रयागराज के यमुनापार इलाके के करछना में 7 साल की बालिका की हत्या कर लाश फेंक दी गई। लड़की का शव गेहूं के खेत में पाया गया। भिटार गांव के रहने वाले पिंटू भारतीया की बेटी शिवानी का शव सोमवार को मिलने से सनसनी फैल गई। बेटी का शव देखकर परिवार बिलखने लगे। मौके पर एसीपी मेजा रवि गुप्ता, थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह व चौकी प्रभारी भीरपुर अमित सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे।मामले की जांच पड़ताल जारी है। फारेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम ने भी पहुंच जांच की।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पिता पिंटू भारतीय का कहना है कि सौतेली मां से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है।पुलिस को आशंका है कि सौतेली मां ने कुछ किया हो सकता है। देर शाम को डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने घरवालों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में घरवालों से बात कर बहुत सारे तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा। शिवानी तीन बहनों में दूसरे नंबर की लड़की थी। बड़ी बहन संध्या, सबसे छोटी बहन चंचल व एक भाई अंशु सबसे छोटा है।