See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-05 07:33:36

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नवाजे गए शिक्षक-कर्मचारी

मुख्य अतिथि कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा रहे।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।सीएमपी डिग्री कॉलेज के हीरक जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा रहे। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अगले चरण की स्मारिका का विमोचन हुआ। डॉ. गोविन्द गौरव की पुस्तक कौटिल्य सिद्धांत: अन्तर्राष्ट्रीय संबंध के अध्ययन की भारतीय ज्ञान परंपरा का विमोचन हुआ। इसी क्रम में वनस्पति विभाग की पत्रिका बोटानिका एवं डॉ. नम्रता प्रसाद की पुस्तक का भी विमोचन किया गया।इस अवसर पर रिटायर शिक्षकों में डॉ. भूपेंद्र बजाज, डॉ. सुनंदा दास, डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव, शिक्षणेतर कर्मचारियों में विनोद कुमार सिंह, विजय देवी, वीरेंद्र कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के डॉ. जितेंद्र कुमार और भौतिकी विभाग की डॉ. संगीता सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भी सम्मानित किया गया। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों में पंकज श्रीवास्तव और धीरज रावत को तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में विधि विभाग के गया राम और भौतिकी विभाग के बालचंद को भी सम्मानित किया गया। प्रो. पंकज कुमार, प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह, प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव, प्राचार्य प्रो. आशिमा घोष, अनुराधा श्रीवास्तव, प्रो. संतोष भदौरिया, प्रो. सरिता श्रीवास्तव, प्रो. एसपी सिंह, डॉ. आकांक्षा पाल, डॉ. दीप्ति विष्णु, डॉ. अनंत श्रीवास्तव, प्रो. आभा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।