See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-05 07:27:46

बदसूलकी को लेकर भाकियू टिकैत के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सहारा ने किया टोल जाम कर किया प्रदर्शन

सभी लोगों ने एक घंटे तक टोल जाम कर टोल कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया

हापुड़ (पुष्पेन्द्र कुमार) भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा को सोमवार की रात करीब सवा नौ बजे पिलखुवा के छिजारसी टोल कर्मियों द्वारा एक कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी की सूचना मिली थी जिसके बाद मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे एकलव्य सहारा ने सैकड़ों कार्यकर्ता छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे और सभी लोगों ने एक घंटे तक टोल जाम कर टोल कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और आधे घंटे तक टोल की केई लाइन बंद कर टोल फ्री कराया। यह देख टोल प्लाजा के मैनेजर ने किसानों को समझाने का प्रयास किया  और टोल मैनेजर ने किसानों से अपनी टोलकर्मी द्वारा हुई सभी गलतियों को लेकर माफी मांगी और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसानों को किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। तो वहीं एकलव्य ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रबंधक के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया तथा हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि  रहेगा। इस प्रदर्शन के दौरान मंडल महासचिव भवेन्द्र सिसोदिया, मंडल सचिव ललित चौधरी, सभासद प्रदीप तेवतिया, तहसील अध्यक्ष चीनू चौधरी,  गूड़ू ककोड़ी, अनुभव अहलावत, आकाश चौधरी, परमजीत सिंह, भानु सिद्धू, साहिल पुनिया, सुनील टाइगर, लोकेश प्रधान, जगवीर प्रधान, पोरस चट्ठा, प्रशांत डागर, अर्जुन चौधरी व गोलू चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।