See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 22:21:46

बुलंदशहर: खेत की रखवाली करने गए किसान की झोपड़ी में आग लगने से दर्दनाक मौत

बुलंदशहर: खेत की रखवाली करने गए किसान की झोपड़ी में आग लगने से दर्दनाक मौत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जनपद बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहरपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेत की रखवाली करने गए किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई। किसान देर शाम अपने घर से खाना खाकर खेत पर गया था और वहीं बनी मचान (झोपड़ी) में सो रहा था। रात में झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे किसान की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।


सुबह जब आसपास के लोगों ने झोपड़ी जली हुई देखी तो घटना का पता चला। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें हादसा या किसी साजिश की आशंका भी शामिल है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।