See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 22:20:34

दिल्ली की नवनियुक्त सरकार दिव्यांगों के हित में लेगी निर्णय: अभिनव ठाकुर

दिल्ली की नवनियुक्त सरकार दिव्यांगों के हित में लेगी निर्णय: अभिनव ठाकुर

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में नवोदय दिव्यांग सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने दिल्ली के दिव्यांगों की समस्याओं और मांगों को लेकर नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों के लिए आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें बैटरी ट्राइसाइकिल, पेंशन में बढ़ोतरी, रोजगार के अवसर और पीएम आवास योजना में दिव्यांगों के लिए आरक्षण जैसी मांगें शामिल रहीं।


इस महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र गौर (जिला कोषाध्यक्ष), निशा सिंह (महिला मोर्चा मंत्री), मेनुका गौर (जिला उपाध्यक्ष), दिव्यांग सदस्य छन्नूलाल यादव, विपिन सोलंकी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। अभिनव ठाकुर ने बताया कि मुलाकात सकारात्मक रही और मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को समीक्षा बैठक में रखने और विशेष रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। इस पहल से दिव्यांगों को उनके अधिकारों और सुविधाओं के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।