See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 22:18:34

भारतीय किसान संघ का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया

भारतीय किसान संघ का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में भारतीय किसान संघ का 46वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी के आवास पर मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च 1979 को कोटा (राजस्थान) में श्रद्धेय दत्तोपंथ ठेंगड़ी के नेतृत्व में हुई थी। तभी से यह संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहा है और आज यह देश का सबसे बड़ा किसान संगठन बन चुका है, जिसमें लगभग 42 लाख कार्यकर्ता सक्रिय हैं।


कार्यक्रम में मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए गांव-गांव में टोली बैठक करने की बात कही। वहीं, जिला कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ने किसानों से गौ आधारित खेती अपनाने की अपील की।


इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर जयपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, नवीन कुमार, प्रवीण सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।