See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 22:17:55

बुलंदशहर की बेटी को राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. अंतुल तेवतिया ने बढ़ाया जिले का मान

बुलंदशहर की बेटी को राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. अंतुल तेवतिया ने बढ़ाया जिले का मान

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया को उनके उत्कृष्ट कार्यों और महिला सशक्तिकरण में अभूतपूर्व योगदान के लिए राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पूरे उत्तर प्रदेश से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए केवल डॉ. अंतुल तेवतिया का चयन हुआ था, जो जिले के लिए गर्व की बात है।


अपने कार्यकाल के दौरान, डॉ. तेवतिया ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी दूरदृष्टि और समर्पण ने बुलंदशहर में महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जहाँ देशभर से चयनित महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से बुलंदशहर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है और जिलेवासियों में गर्व व हर्ष का माहौल है।