See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 21:46:27

तंबू निर्माण के साथ रोवर एवं रेंजर्स प्रवेश कैंप का समापन

तंबू निर्माण के साथ रोवर एवं रेंजर्स प्रवेश कैंप का समापन

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। डी.एन. पी.जी. कॉलेज में आयोजित रोवर एवं रेंजर्स प्रवेश कैंप का समापन तंबू निर्माण प्रतियोगिता के साथ हुआ।


कैम्प के प्रथम सत्र में बुलंदशहर स्काउट कार्यालय से आए सहायक प्रशिक्षक अमित कुमार गौतम और विशाल सैनी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से फोल्ड करने और ध्वजारोहण के नियमों से अवगत कराया। इसके बाद तंबू निर्माण के लिए उपयोगी विभिन्न गांठों और बंधनों की विस्तृत जानकारी दी गई।


छात्र-छात्राओं ने भारत टोली, तिरंगा टोली, मयूरी टोली, कमल टोली और आजाद टोली के रूप में टीम बनाकर पुरानी साड़ियों, चादरों, डंडों और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं का सदुपयोग करते हुए सुंदर तंबू बनाए। प्रतियोगिता में तिरंगा टोली ने प्रथम स्थान, कमल टोली ने द्वितीय स्थान और मोर टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


समापन समारोह में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार ने सभी रोवर्स एवं रेंजर्स को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। रोवर्स लीडर डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने छात्रों को अनुशासन में रहते हुए समाज और कॉलेज में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया, जबकि रेंजर्स लीडर डॉ. विनीता गर्ग ने स्काउटिंग के सिद्धांतों के पालन पर जोर दिया।


कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर अतुल तोमर, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार मिश्र, पीयूष त्रिपाठी, डॉ. संदीप कुमार सिंह, शशि कपूर, श्याम प्रकाश, डॉ. हरीश कसाना और नवीन तोमर सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।