See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 21:44:52

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।


थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। अभियान के दौरान उन्हें आत्मरक्षा, नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। साथ ही, हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 की जानकारी दी गई।


इसके अलावा, पुलिस टीमों ने बाल श्रम उन्मूलन, महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो स्क्वायड की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाने के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए उपयोगी उपाय भी सिखाए गए।


इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक करना है। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज कराएं।