See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 21:44:00

सिकंदराबाद पुलिस ने दो वांछित गैंगस्टर को अवैध हथियारों सहित दबोचा

सिकंदराबाद पुलिस ने दो वांछित गैंगस्टर को अवैध हथियारों सहित दबोचा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश पुत्र बिजेंद्र और हरपाल उर्फ गुड्डू पुत्र हर्दवारी, दोनों निवासी ग्राम मंडावरा, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना सिकंदराबाद में पंजीकृत मुकदमा संख्या 206/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद इनके खिलाफ मुअसं- 215/25 और 217/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। दिनेश और हरपाल के खिलाफ चोरी, लूट, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही के साथ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार गौतम, कौमल सिंह, आनंद कुमार, वसीम अहमद और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम सफलता माना जा रहा है।