See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 21:42:56

औरंगाबाद में पोखर पर अवैध कब्जा, प्रशासन मौन

औरंगाबाद में पोखर पर अवैध कब्जा, प्रशासन मौन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद/बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। कस्बे में भूमाफियाओं का बेखौफ राज जारी है, और अब सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर पोखर की जमीन पर अवैध कब्जा शुरू कर दिया गया है। दिनदहाड़े डंपरों की मदद से पोखर में भराव किया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


नगर पंचायत के कई सभासदों ने इस अवैध कब्जे को रोकने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शिकायत में उल्लेख किया गया कि पुरानी मंडी के पीछे स्थित गाटा संख्या 1532, जो जलमग्न पोखर भूमि के रूप में दर्ज है, पर जबरन कब्जा किया जा रहा है।


सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही तालाबों और पोखरों की जमीनों पर कब्जे को अवैध घोषित कर रखा है। वर्ष 1989 में कोर्ट के आदेश पर इस भूमि पर किए गए सभी पट्टे रद्द कर दिए गए थे। बावजूद इसके, बुलंदशहर के कुछ दबंगों ने आधा दर्जन डंपरों की मदद से इस जमीन को पाटना शुरू कर दिया है।


सभासदों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया है, जिससे आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।