See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 21:42:14

भारतीय किसान संघ ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, संगठन की एकता पर दिया जोर

भारतीय किसान संघ ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, संगठन की एकता पर दिया जोर

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

खानपुर (हितेश शर्मा)। ग्राम पंचायत गिनौरा नंगली में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया गया और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।


संस्था के संस्थापक दंतोपंत ठेगड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार गौड़ ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना 4 मार्च 1979 को दंतोपंत ठेगड़ी द्वारा की गई थी। वर्तमान में संगठन से 26 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का आधार किसान हैं, और उन्हें सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।


भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री चौधरी वीरेन्द्र गुर्जर ने संगठन की स्थापना और उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और किसानों की एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कालीचरण, कुँवरपाल, रामभूल शर्मा, ठाकुर सुनील सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।