See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 01:21:35

गोवंश हत्या के विरोध में विहिप का प्रदर्शन :प्रयागराज के दरियाबाद में गाय का सिर काटकर सड़क पर फेंका गया था, गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

परिषद के लोग यह मांग कर रहे हैं कि इस तरह का कृत्य करने वालों की पहचान अभी तक गिरफ्तारी तक नहीं हुई है।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।दरियाबाद में 27 फरवरी को गोवंश की हत्या कर सिर-पैर सड़क पर था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज किया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद आज सोमवार को दरियाबाद पुलिस चौकी का घेराव करेगी। परिषद के लोग यह मांग कर रहे हैं कि इस तरह का कृत्य करने वालों की पहचान अभी तक गिरफ्तारी तक नहीं हुई है। विहिप के अश्विनी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिसने भी इस तरह का कृत्य किया है कि उसकी पहचान CCTV के जरिए की जा सकती है। चार दिन बीतने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। स्थानीय गोपाल अग्रवाल बताते हैं, पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकी है। जिसकी सूचना थाने में देने के पश्चात भी कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई थी। गौ माता का सिर एवं पैर काटकर फेंकने वाले आज तक पकड़े नहीं गए। सर्वज्ञ कुमार, अभय सिंह, मानिकलाल, कुवंरजी समेत क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना पहले ही दी है।