See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-04 01:17:09

यात्रियों की सहूलियत और सुविधा के लिए 'स्वरेल'

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।पीयूष श्रीवास्तव। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अक्सर अभिनव प्रयोग करता रहा है। इसी के तहत अब रेलवे की कई सुविधाएं एक ही एप पर मिलेगी। विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय रेलवे ने (स्वरेल) नाम से नया सुपर एप लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों को टिकट बुकिंग, ट्रेन लोकेशन ट्रैकिंग, पीएनआर पूछताछ, आईआरसीटीसी सेवाएं, खानपान ऑर्डरिंग, रेल मदद, माल ढुलाई और शिकायत निवारण जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल 'स्वरेल' का बीटा वर्जन जारी किया गया है, जिसे उपयोगकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर और बेहतर बनाया जाएगा। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे लिंक के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। स्वरेल सुपर एप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) ने विकसित किया है। इस एप से यात्री आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पार्सल व मालभाड़े की जानकारी, ट्रेन व पीएनआर स्टेटस, ट्रेनों में खाना ऑर्डर कर सकते हैं। शिकायत के लिए ‘रेल मदद से भी संपर्क कर सकते हैं। इस एप का उद्देश्य रेलवे से जुड़ी सभी डिजिटल सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। अभी तक रेलवे की हर सुविधा के लिए अलग-अलग मोबाइल एप डाउनलोड करना पड़ता था। कई बाहरी एप से टिकट बुकिंग में अतिरिक्त चार्ज भी लगता था। रेलवे के एक एप पर ही यात्रियों को विभिन्न तरह की सुविधा मिलेगी।