See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-27 11:37:05

खिलवाई गांव में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

उन्होंने हमारा संविधान,हमारा स्वाभिमान के नारे द्वारा बच्चो को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध किया

हापुड़ ‌। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के ग्राम खिलवाई  में भारत की संवैधानिक परम्परा,मूल्य, अधिकार,कर्तव्य एवं समावेशी न्याय के प्रति स्वीकृति का प्रतीक  'संविधान दिवस'बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। विदित रहे कि 26 नवंबर को प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर नवीन पीढ़ी को संविधान की श्रेष्ठता,गुणों एवं महत्व से जागरूक करने के लिए ग्राम खिलवाई के  संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाला बाबू बेजल मेमोरियल इंटर कॉलेज लोदीपुर  सोभन से शिक्षक पवन कुमार जी द्वारा 'संविधान दिवस' पर अपने विचारों को प्रस्तुत कर अपने ग्राम  के बच्चो को संविधान में विश्वास एवं आस्था के लिए प्रेरित किया गया और रवि कुमार ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर बच्चो को अपने देश के प्रति कर्तव्य और अधिकारों से अवगत कराया। तथा यह आह्वान किया कि हम सब एक हैं और इस एकता का सूत्रधार हमारा संविधान है।उन्होंने हमारा संविधान,हमारा स्वाभिमान के नारे द्वारा बच्चो को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध किया। सतेंद्र कुमार ने गांव के बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान हमारे जीवन,मूल्य, व्यवहार एवं परंपरा का जीवंत दस्तावेज है। और इसकी मजबूती के कारण ही हम "एक भारत श्रेष्ठ भारत"की ओर बढ़ रहे हैं।उन्होंने संविधान को भारत के पवित्र ग्रंथों में से एक बताया। जिसके कारण ही स्वतंत्रता,समरसता न्याय स्थापित होता है। इस अवसर महाराज रामपाल सिंह, गौरव कुमार,अजय कुमार, अक्षय कुमार आदि गांव के लोग उपस्थित रहे।