See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-03 21:34:14

गौरव प्रधान बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष

गौरव प्रधान बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। तहसील अनूपशहर के गांव सौहरखा निवासी दिग्गज किसान नेता गौरव प्रधान को अखिल भारतीय पंचायत परिषद में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय और उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव ठा. गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी।


गौरव प्रधान, जो भारतीय किसान यूनियन (भानु) के युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष भी हैं, ने इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को उनकी आवश्यकता होगी तो वे 24 घंटे तत्पर रहेंगे।