See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-03 21:31:42

शादी समारोह में शामिल हुए भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसानों के मुआवजे की मांग

शादी समारोह में शामिल हुए भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसानों के मुआवजे की मांग

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी अपने पदाधिकारियों के साथ शिकारपुर में युवा जिला अध्यक्ष छोटे सिंह रोहित चौधरी के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर, प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर, एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू, एनसीआर उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनू तेवतिया, तहसील अध्यक्ष शिकारपुर सुदेश प्रधान, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी बुलंदशहर, जिला अध्यक्ष विष्णु चौधरी, नरेंद्र राव, तहसील अध्यक्ष अनूपशहर राशिद ठाकुर, रिज़वान चौधरी, वेदवीर सिंह, अजीत चौधरी, सत्येंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शिकारपुर पवन चौधरी सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार को सभी तहसीलों में नुकसान का आकलन कराकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार और किसानों के शोषण पर भी नाराजगी जताई।


उन्होंने घोषणा की कि किसानों के शोषण के खिलाफ 6 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे चित्सौन सलेमपुर बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले धरना-प्रदर्शन और पंचायत का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, सरकार से गन्ने के भुगतान में ₹50 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की मांग की।