See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-03 21:29:52

डी.एन.पी.जी. कॉलेज में रोवर्स एवं रेंजर्स प्रवेश कैंप का शुभारंभ

डी.एन.पी.जी. कॉलेज में रोवर्स एवं रेंजर्स प्रवेश कैंप का शुभारंभ

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। डी.एन.पी.जी. कॉलेज में रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई द्वारा प्रवेश कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री योगेश कुमार त्यागी ने की, जिन्होंने छात्रों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज के उत्थान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।


प्रशिक्षण की जिम्मेदारी जिला संगठन आयुक्त पवन कुमार राठी (ए.एल.टी.एस) ने संभाली, जबकि सहायक प्रशिक्षक के रूप में विशाल सैनी मौजूद रहे। शिविर का शुभारंभ ध्वजारोपण और ध्वजगीत के साथ हुआ। प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, रोवर्स एवं रेंजर्स स्कार्फ और वॉगल भेंट कर किया।


कैंप में शामिल 48 स्वयंसेवकों को विभिन्न टोलियों में विभाजित किया गया, जिनके नाम आजाद टोली, भारत टोली, मयूरी टोली, तिरंगा टोली और कमल टोली रखे गए। शिविर में रोवर्स एवं रेंजर्स विद्यार्थियों को गांठें बांधने, सैल्यूट करने, तालियां बजाने, प्रतिज्ञा, ध्वजानुशासन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।


कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स लीडर डॉ. विनीता गर्ग ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रोवर्स लीडर डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने दिया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण अतुल तोमर, डॉ. महेन्द्र कुमार, डॉ. पुष्पेन्द्र मिश्र, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह, नरेश कुमार, नवीन तोमर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।