See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-03 21:28:32

पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल में खेल प्रतियोगिता, विक्रांत ने 400 मीटर दौड़ में बाजी मारी

पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल में खेल प्रतियोगिता, विक्रांत ने 400 मीटर दौड़ में बाजी मारी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद, बुलंदशहर। पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल, आंजनी में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक वेदप्रकाश लोधी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए।


प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में विक्रांत ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अनमोल और दुष्यंत क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में अमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नैतिक दूसरे और ऋषभ तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में छमा प्रथम, प्रिया द्वितीय और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उप प्रधानाचार्य यूसुफ, विकास और धर्मेंद्र सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।