See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-27 11:35:22

सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह ने यातायात जागरूकता महा नवंबर 2024 के अभियान के तहत एनसीसी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

यातायात क्षेत्राधिकारी हापुड़ स्तुति सिंह ने यातायात जागरूकता महा नवंबर 2024 चलाए जा रहे

हापुड़।यातायात क्षेत्राधिकारी हापुड़ स्तुति सिंह ने यातायात जागरूकता महा नवंबर 2024 चलाए जा रहे। अभियान के अंतर्गत एनसीसी स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष नवंबर माह यातायात माह के रूप में जाना जाता है। सभी बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी होना चाहिए कि वो अपने परिवार मे बताएं कि दोपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए एवं चार पहिया वाहन चालक गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहनें। यातायात के नियमों के अनुसार ही वाहन चलाएं, शराब पीकर और ज्यादा स्पीड में गाड़ी ना चलाएं। क्योंकि दुर्घटनाओं में 90 फ़ीसदी घटनाएं लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से होती हैं। इसके बाद ट्रेफिक सीओ और ट्रेफिक इंचार्ज ने लापरवाही से वाहन चला रहे। वाहन चालकों को जगह-जगह रोककर उन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। और कड़ी चेतावनी देकर छोडा। इस दौरान दोपहिया वाहन चालक सडक पर भारी पुलिस फोर्स को देख अपना रस्ता बदलते नजर आए।मौके पर ट्रैफिक सीओ स्तुति सिंह,ट्रैफिक टीआई उपदेशकुमार,टीएस आई ओमकार सहरावत एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।