See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-03 20:30:36

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलंदशहर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जिले के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।


अभियान के तहत पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 की विस्तृत जानकारी दी गई।


इसके अलावा, पुलिस ने आत्मरक्षा के टिप्स, गुड टच-बैड टच की समझ और बाल श्रम उन्मूलन के प्रति भी जागरूक किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर अपराधों की रोकथाम और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।