See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-03 20:26:59

बुलंदशहर में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मची सनसनी

बुलंदशहर में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मची सनसनी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। जिले के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव मुरली नगला में सोमवार को दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना की वजह पुरानी रंजिश है।


दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शिकारपुर और सलेमपुर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच में जुट गई है।


फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है। इस फायरिंग से ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं पुलिस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है।