See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-27 11:26:13

दीवान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज मेरठ बी एड विभाग में महिला हिंसा के विरुद्ध उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दीवान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज मेरठ के बीएड विभाग में 25 नवंबर में महिला हिंसा के खिलाफ उन्मूलन दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

मेरठ। दीवान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज मेरठ के बीएड विभाग में 25 नवंबर में महिला हिंसा के खिलाफ उन्मूलन दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें इंस्टिट्यूट के लॉ विभाग,बीबीए विभाग एवं बीसीए विभाग के विद्यार्थियों को भी सम्मिलित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में महिला हिंसा उन्मूलन प्रकरण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग लिया। तदोपरांत महिला सशक्तिकरण को बल प्रदान करने के लिए ग्राम पांचली में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को दीवान ग्रुप के  चेयरमैन विवेक दीवान दीवान ग्रुप के डायरेक्टर कर्नल डॉक्टर नरेश गोयल ग्रुप की सलाहकार डॉक्टर श्रुति अरोड़ा एवं सभी डायरेक्टर  ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली पांचली इंटर कॉलेज से प्रारंभ की गई।विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से गांव के प्रत्येक जन को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के लिए जागृत किया। तत्पश्चात इन अत्याचारों से बचाव के लिए ग्राम प्रधान और बीएड विभाग के प्राचार्य ने मिलकर एक सभा का आयोजन किया। और विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।पोस्टर प्रतियोगिता का निर्णय निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉक्टर विंकी शर्मा डायरेक्टर एमबीए विभाग एवं डॉक्टर शिल्पी बंसल डायरेक्टर बीटेक विभाग के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में बीना शर्मा (बीएड पाठ्यक्रम )को प्रथम स्थान, फ़रोज़ यूनुस (बीएड पाठ्यक्रम) को द्वितीय स्थान, वंशिका एवं समूह को बी सी ए पाठ्यक्रम से तृतीय स्थान,तथा मानसी सैनी (बीसीए पाठ्यक्रम) व विधि एवं समूह (लॉ कॉलेज) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बीएड पाठ्यक्रम के प्राचार्य डॉ मुनेंद्र, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ शशांक शर्मा, एमबीए कॉलेज की डायरेक्टर डॉक्टर विंकी शर्मा, होटल मैनेजमेंट होटल मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ साहिल गुलाटी एवं बीसीए की डायरेक्टर डॉ श्वेता शर्मा एवं बीटेक कॉलेज की डायरेक्टर शिल्पी बंसल के निर्देशन में हुई इस रैली में विभाग के सभी अध्यापक गणों का अभूतपूर्व सहयोग रहा।