See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-03 02:00:35

प्रयागराज में 11 दिव्यांग बेटियां आज लेंगी 7 फेरे:आयोजक श्रीनारायण खुद हैं दिव्यांग, वर्षों से करा रहे दिव्यांग बेटियों की शादी

इस सामूहिक दिव्यांग शादी समारोह के आयोजक श्रीनारायण यादव खुद दिव्यांग हैं

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।रविवार को 11 दिव्यांग बेटियां एक साथ 7 फेरे लेंगी। इसके लिए राजर्षि को विवाह समारोह की हल्दी और मेंहदी रस्म कराई गई।बता दें कि इस सामूहिक दिव्यांग शादी समारोह के आयोजक श्रीनारायण यादव खुद दिव्यांग हैं और वह प्रति वर्ष इस तरह का आयोजन कराते हैं जिसमें दिव्यांग बेटियों की शादी कराते हैं। सभी के सहयोग से वह उन्हें उपहार भी देते हैं। इसी तरह हल्दी समारोह में लोकसेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपडा की मौजूदगी में हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी जमनोत्री गुप्ता एवं कांती दीक्षित व डॉ. बीना सिंह ने आशीर्वाद दिया।राजकुमार चोपडा ने कहा कि दिव्यांगों के लिए किये जा रहे कार्य इन्हें समाज की मुख्य धारा मे जोड़ने का सार्थक प्रयास है। योगेश कुमार शुक्ला, आयोजक श्रीनारायण यादव, संचालन समाजसेवी ब्रह्मप्रकाश तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र ने किया। श्रीनारायण ने कहा, शादी समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिनकी शादियां आज हो रही है वह सभी दिव्यांग हैं। इसमें बड़ी संख्या में बाराती भी शामिल हो रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य रूप से शादी समारोह संपन्न हो रहा है।