See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 22:10:30

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत

ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष पंडित अखिलेश गॉड जी के सानिध्य में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर परम प्रिय सी. पी. भारद्वाज जी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, परम सम्मानित चंद्रभान शर्मा जी को प्रदेश संगठन मंत्री एवं परम आदरणीय मंगलसेन पंडित जी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर समाज में हर्ष का माहौल रहा।


समारोह में जिला कार्यकारिणी के संरक्षक पंडित योगराज शर्मा जी (वरिष्ठ कार्यकर्ता, शांतिकुंज हरिद्वार), वरिष्ठ के. सी. शर्मा जी, पंडित राजेंद्र शर्मा जी (असावरी वाले), विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा (दिनेश), जिला महामंत्री पंडित विकास व्यास जी, पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित आर. डी. शर्मा जी, के. के. शर्मा जी (पूर्व प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष), पंडित राजपाल भारद्वाज, पंडित अशोक शर्मा (कैलाशपुरी), पंडित राकेश शर्मा (पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री), पंडित वरुण शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), पंडित राकेश शर्मा (धतूरी वाले, जिला उपाध्यक्ष), पंडित पंकज शर्मा (हाथरस स्वीट्स, जिला संगठन मंत्री), पंडित गोपाल शर्मा (एन. एस. फोटो स्टूडियो, जिला संगठन मंत्री), पंडित ललित शर्मा (लंबी पंडित जी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), पंडित अजय शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष, शर्मा टायर सर्विस), पंडित संजय शर्मा (जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), पंडित शैलेंद्र शर्मा (पूर्व मंडल महामंत्री), पंडित सुशील शर्मा (सुरजावली वाले), पंडित पंकज शर्मा (पूर्व नगर अध्यक्ष), पंडित मुकेश शर्मा (गांव धतूरी), वरिष्ठ पत्रकार पंडित विपिन शर्मा (दैनिक जागरण), पंडित अंकुर शर्मा और पंडित अनुज शर्मा (अनुज गैस एजेंसी) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।


सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला और परशुराम जी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया गया और समाज की एकता व उन्नति के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भगवान परशुराम जी से समाज की खुशहाली और सभी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं ने एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। इस सम्मान समारोह ने समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।