See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 22:09:51

महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत बुलंदशहर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो पुलिस टीमों ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।


अभियान के अंतर्गत महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, जिसमें महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस सेवा-102 शामिल हैं।


बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच और बैड टच की पहचान, साइबर अपराध से बचाव और कानूनी सहायता के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का तुरंत उपयोग करने की सलाह दी।


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को न केवल सुरक्षा संबंधी जानकारी देना था, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना भी था। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की आम जनता ने सराहना की और महिलाओं ने जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।