See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 20:25:13

सिकंदराबाद में फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और कार बरामद

सिकंदराबाद में फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और कार बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (सचिन शर्मा)। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में 27 फरवरी को हुई फायरिंग की घटना में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामला 28 फरवरी को वादी टीनी भाटी द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें उनके पिता लेखराज सिंह को दनकौर रोड पर स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्नल, विजय और इंद्रजीत के रूप में हुई है, जो गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर क्षेत्र के निवासी हैं। इनके खिलाफ सिकंदराबाद थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अभी एक अन्य फरार आरोपी की तलाश कर रही है।


आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार (DL-3CCZ-2283), एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, जब रास्ते में साइड न मिलने पर उन्होंने पीड़ित पर गोली चला दी और फरार हो गए।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी कर्नल के खिलाफ पहले से ही गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में कई मामले दर्ज हैं। विजय और इंद्रजीत का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही, निरीक्षक सरजेश कुमार, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार, यतेन्द्र शर्मा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।