See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 20:24:42

नैक मूल्यांकन में अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी को ग्रेड बी, कॉलेज में हर्ष की लहर

नैक मूल्यांकन में अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी को ग्रेड बी, कॉलेज में हर्ष की लहर

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

औरंगाबाद, बुलंदशहर। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा अमर सिंह महाविद्यालय, लखावटी को ग्रेड बी प्रदान किया गया है, जिससे महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि कॉलेज के इतिहास और विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।


नैक मूल्यांकन पीयर टीम ने 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, शोध, छात्र सहायता और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का गहन मूल्यांकन किया। टीम ने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, शोध कार्य, छात्र कल्याण और प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए ग्रेड बी प्रदान किया।


कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और प्रबंधन समिति के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नैक टीम द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से अपनाते हुए महाविद्यालय को शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


प्राचार्य ने बताया कि यह प्रत्यायन महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे कॉलेज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और शोध के अवसर प्राप्त होंगे।


कॉलेज प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है।