See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 20:22:43

रमजान की शुरुआत, बड़े और बच्चों ने रखा पहला रोजा

रमजान की शुरुआत, बड़े और बच्चों ने रखा पहला रोजा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। इस्लाम धर्म के पवित्र महीने रमजान का आगाज रविवार को हुआ। सुबह सहरी करने के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों, महिलाओं और बच्चों ने पहला रोजा रखा। इस खास मौके पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई और अल्लाह की इबादत कर गुनाहों से तौबा की गई।


रोजेदारों ने दिनभर बिना कुछ खाए-पिए अल्लाह की राह में सब्र किया और शाम 6:23 बजे इफ्तार किया। इफ्तार में खजूर, फल, शरबत और विभिन्न व्यंजनों के साथ रोजा खोला गया। इस मौके पर परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला।


मस्जिदों में तरावीह की नमाज का सिलसिला भी पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जारी है। लोग अल्लाह से अपने लिए, अपने परिवार और देश की भलाई की दुआएं मांग रहे हैं। रमजान के इस पाक महीने में इबादत, नेकी और जरूरतमंदों की मदद का विशेष महत्व है। धार्मिक स्थलों और बाजारों में भी रमजान को लेकर खास रौनक देखने को मिल रही है।