See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 20:16:08

भारतीय किसान यूनियन इंडिया की कार्यकारिणी भंग, नई टीम का गठन

भारतीय किसान यूनियन इंडिया की कार्यकारिणी भंग, नई टीम का गठन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र गुर्जर ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया और 15 नए सदस्यों की नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर ब्रेक प्वाइंट होटल में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया गया।


राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने नए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे अग्निवीर योजना की वापसी, जातिगत जनगणना, किसान आयोग का गठन और एमएसपी के गारंटी कानून जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।


राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र गुर्जर ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसान और मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर यादव, प्रदेश सचिव विनोद तेवतिया, संजीव कुमार सिंघल, एनसीआर सचिव राजकुमार सिंह, जिला अध्यक्ष ऋषि चौधरी, जिला प्रभारी आजाद भाटी, जिला कोषाध्यक्ष हरवीर प्रधान, जिला महासचिव गौरव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट तनु ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष विपिन तेवतिया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।