See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 20:12:30

शिकारपुर में मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

शिकारपुर में मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत शिकारपुर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने नगर में अभियान चलाया। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी जानकारियां दीं।


अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और एंबुलेंस-102 के बारे में बताया। साथ ही, आत्मरक्षा से जुड़े टिप्स और गुड टच-बैड टच की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।