See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 20:09:12

डी.एन.पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

डी.एन.पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। गुलावठी के देवनागरी महाविद्यालय में विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार त्यागी ने अपने संदेश में रमन स्पेक्ट्रो फोटोमीटर के महत्व को बताया, जिससे जैविक पदार्थों के प्रोटीन और न्यूक्लिक एसिड का अध्ययन किया जाता है।


रसायन विज्ञान प्रभारी डॉ. विनीता गर्ग ने विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए आविष्कार जनमानस के लिए लाभदायक होते हैं। भौतिक विज्ञान प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर नरेश कुमार ने सर सी.वी. रमन और उनकी खोज "रमन प्रभाव" की वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत की। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार सिंह ने नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल के योगदान पर प्रकाश डाला। गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्याम प्रकाश और हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरीश कसाना ने विज्ञान के महत्व और समाज में उसकी भूमिका पर विचार रखे।


इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बी.एस-सी. प्रथम वर्ष के छात्र आर्यन कुमार और गोविंद सिंह बोरा ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में प्रो. अतुल तोमर, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. संदीप कुमार सिंह, पीयूष त्रिपाठी, हरिदत्त शर्मा, कृष्ण कुमार, शशि कपूर सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।