See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 20:08:40

शिकारपुर-खुर्जा मार्ग का शुभारंभ, विकास को मिलेगी नई गति

शिकारपुर-खुर्जा मार्ग का शुभारंभ, विकास को मिलेगी नई गति

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। शिकारपुर में भाजपा नेता कुश शर्मा और सांसद डॉ. भोला सिंह ने शिकारपुर-खुर्जा मार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया और जनसभा को संबोधित किया। 13.650 किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण 22.11 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास और यातायात को सुगमता मिलेगी।


यह सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में थी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पहले जहां खुर्जा पहुंचने में 20 मिनट लगते थे, वहीं सड़क की खराब स्थिति के कारण यह समय बढ़कर एक घंटा हो गया था। क्षेत्रवासियों ने विधायक और सांसद से इस मार्ग के निर्माण की मांग की थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।


सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों की गति निरंतर जारी रहेगी और जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा नेता कुश शर्मा ने कहा कि यह सड़क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से बन रही है, जिससे क्षेत्रवासियों, व्यापारियों और यात्रियों को लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।