See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 20:07:26

गैंगस्टर में वांछित दो अभियुक्त अवैध चाकू सहित गिरफ्तार

गैंगस्टर में वांछित दो अभियुक्त अवैध चाकू सहित गिरफ्तार

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। शिकारपुर के सलेमपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अपराधियों को दो अवैध चाकुओं सहित गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त थाना सलेमपुर पर पंजीकृत मुअसं- 56/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विष्णु गिरी (पुत्र लोकेश गिरी, निवासी रंगपुर, थाना सलेमपुर, जनपद बुलंदशहर) और देवेंद्र (पुत्र सोहनपाल, निवासी मोहल्ला लोधान, थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर) के रूप में हुई। इनके खिलाफ थाना सलेमपुर पर मुअसं- 60/25 और 61/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री, एसआई विजय कुमार यादव, एसआई कोमल सिंह, एसआई संतोष कुमार मिश्रा, एसआई विशाल चौधरी, गुलफाम और अभिषेक त्यागी शामिल रहे।