See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 19:52:58

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बुलंदशहर की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बुलंदशहर की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में 1 मार्च 2025 को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक संरक्षक डॉ. विक्रम सिंह के आवास पर आयोजित की गई। राष्ट्रीय सचिव ठा. पृथ्वीराज सिंह के निर्देशन में जिलाध्यक्ष ठा. लोकेंद्र पाल सिंह ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।


नई कार्यकारिणी में ठा. सत्येंद्र पाल सिंह उपाध्यक्ष, ठा. सुनील कुमार सिंह चौहान महासचिव, ठा. अजय सिंह कोषाध्यक्ष, ठा. मुनेश पाल सिंह और ठा. पुष्पेंद्र सिंह गौर जिला मंत्री, ठा. राजेंद्र सिंह और ठा. ओमवीर सिंह जिला संगठन मंत्री, तथा ठा. मनोज कुमार सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अलावा, नरेंद्र सिंह चौहान और कुलदीप सिंह को संगठन की सदस्यता दी गई।


नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। बैठक में महासभा को समाज हित में प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही, 9 मार्च 2025 को होली मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।


बैठक में महासभा को मजबूत करने और क्षत्रिय समाज की एकता पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।