See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-02 19:34:19

उत्तर प्रदेश राजभवन में ऐतिहासिक रात्रिभोज, विधायकों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद

उत्तर प्रदेश राजभवन में ऐतिहासिक रात्रिभोज, विधायकों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

लखनऊ/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की मेजबानी में राजभवन में एक ऐतिहासिक रात्रिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी दलों के विधायकों ने भाग लिया। यह आयोजन अपने तरह का पहला था, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक मंच पर एकत्र हुए।


इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सभापति विधान परिषद श्री कुंवर मानवेन्द्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं श्री ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय सहित प्रदेश के सभी मंत्रीगण और विधायकों ने सहभागिता की। सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी भी अपने साथी विधायकों के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विधायकों से संवाद किया और प्रदेश की राजनीति में सहयोगात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर बल दिया। इस आयोजन ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विधायकों को एक सकारात्मक माहौल में मिलने का अवसर प्रदान किया।


राजभवन में आयोजित इस रात्रिभोज ने प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति में एक नई परंपरा की शुरुआत की, जिसमें सभी दलों के जनप्रतिनिधियों ने आपसी मतभेदों को दरकिनार कर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की। यह आयोजन प्रदेश की राजनीति में आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।