See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-01 01:53:12

छात्रवृत्ति परीक्षा में 14493 मेधावियों को सफलता

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया गया है

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार परिणाम शुक्रवार दोपहर से दस मार्च तक वेबसाइट www.entdata.co.in पर उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में आठवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित 15143 सीटों के सापेक्ष 14493 मेधावियों का चयन मेरिट में हुआ है। तमाम कोशिशों के बावजूद 650 सीटें खाली रह गई। दस नवंबर को आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 157013 विद्यार्थियों में से 1,23,974 सम्मिलित हुए थे। वैसे तो इनमें से 36042 उत्तीर्ण हैं लेकिन 14493 का ही मेरिट के अनुसार चयन हो सका है। सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ से 12 तक प्रति माह एक हजार या प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये पढ़ाई के लिए मिलेंगे।2024 की छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पंजीकृत 188227 विद्यार्थियों में से 157622 उपस्थित हुए थे। 2023 में आवेदन करने वाले 1,79,971 विद्यार्थियों में से 1,45,702 परीक्षा में शामिल हुए थे। 2022 में मात्र 38,837 बच्चों ने फॉर्म भरा था और 15,143 सीटों के सापेक्ष केवल 6456 ही छात्रवृत्ति हासिल कर सके थे। पिछले साल से गिरा चयनितों का ग्राफ छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में चयनितों का ग्राफ पिछले साल की तुलना में गिरा है। 2024 की परीक्षा में निर्धारित 15143 सीटों के सापेक्ष 14896 मेधावियों को सफलता मिली थी और 247 सीटें खाली रह गई थी। 2023 में 14090 मेधावी सफल हुए थे। 2022 में केवल 6456 बच्चे ही छात्रवृत्ति के लिए चुने गए थे। ओएमआर के कारण जल्दी आया परिणामपरीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने 2024 की छात्रवृत्ति परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई थी जिसके कारण परिणाम चार महीने में घोषित हो गया। उससे पहले आईसीआर पर परीक्षा होने के कारण परिणाम जारी होने में देरी होती थी। पांच नवंबर को आयोजित 2023 की परीक्षा का परिणाम 24 अप्रैल 2024 को घोषित हो सका था। इसी प्रकार पूर्व के वर्षों में भी बहुत देरी होती थी।