See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-03-01 01:50:19

प्रयागराज में नई दुल्हन की ससुराल में मौत:विदाई के बाद पहुंची तो अचानक बिगड़ी तबियत, उल्टियां होने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।फूलपुर के अजेहरा गांव में एक नई दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दुल्हन की पहचान बहरिया के कोइरावनडीह अतनपुर गांव की रहने वाली 22 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है।पूनम की शादी अजेहरा गांव के अरुण कुमार से हुई थी। 25 फरवरी को बारात गई और 26 फरवरी को दुल्हन विदाई के बाद ससुराल पहुंची। सभी रस्में पूरी होने के बाद शाम करीब 8 बजे पूनम की तबियत अचानक बिगड़ने लगी।परिजनों ने बताया कि पूनम को उल्टियां होने लगीं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही मायके में कोहराम मच गया। इफको पुलिस चौकी के इंचार्ज नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम के अनुसार, मृतका के पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।