See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-28 22:49:04

राष्ट्रपति ने भुज स्मृतिवन संग्रहालय का अवलाेकन किया

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने स्मारक परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

भुज/अहमदाबाद । गुजरात के दाैरे पर आईं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु शुक्रवार काे भुज पहुंची। यहां स्मृतिवन, भूकंप स्मारक और संग्रहालय का अवलाेकन किया। इस दाैरान स्मृतिवन संग्रहालय परिसर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, कच्छ के प्रभारी मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया, गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ अनुपम आनंद ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने स्मारक परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राष्ट्रपति ने स्मृतिवन स्मारक की विभिन्न दीर्घाओं का भ्रमण किया। जिसमें जीवन की उत्पत्ति और मानव जीवन के क्रमिक विकास के साथ-साथ भूकंप जैसी आपदाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इसके साथ ही उन्हें कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप के बाद वर्तमान की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े भूकंप सिम्युलेटर पर 2001 के कच्छ भूकंप का अनुभव भी किया। राष्ट्रपति ने धैर्य, अटूट साहस और भूकंप के गवाह बने लोगों के संस्मरणों की मानवीय कहानियों के वीडियो भी देखे। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने आशा का गीत प्रस्तुत करने वाले कच्छ के कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कच्छ जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।