See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-28 07:12:08

नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी 7 दिन बाद गिरफ्तार: प्रयागराज में 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला, खूंझी मोड़ से पकड़ा गया

आरोपी अतुल, जो रैपुरा गांव का रहने वाला है, को खूंझी मोड़ करछना रोड से पकड़ा गया।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।कौंधियारा पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अतुल, जो रैपुरा गांव का रहने वाला है, को खूंझी मोड़ करछना रोड से पकड़ा गया।घटना 18 फरवरी की है, जब आरोपी ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की थी। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पिछले सात दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। 26 फरवरी को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को तुरंत न्यायालय में पेश किया गया है।