See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-28 07:06:18

प्रयागराज में सरिया चोरी का VIDEO:बाइक सवार युवकों के साथ आया चोर, फ्लाईओवर से छत पर चढ़ा

वह आए दिन गंगा पर बने ब्रिज के जरिए लोगों के छत पर चढ़ जा रहे हैं और चोरी कर रहे हैं

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)। प्रयागराज के बेली गांव, बेली कछार और म्याेराबाद में चोर सक्रिय हैं। वह आए दिन गंगा पर बने ब्रिज के जरिए लोगों के छत पर चढ़ जा रहे हैं और चोरी कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक बाइक सवार कुछ युवकों के साथ आता है और ब्रिज पर खड़े होकर बगल में स्थित एक मकान के छत पर चढ़ जाता है। सरिया चोरी कर रहा था। किसी की नजर पड़ी तो लोगों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किए लेकिन वह भागने में सफल रहा। महाकुंभ में यहां 24 घंटे लगता था जाम दरअसल, कलश चौराहे से होकर मलाका तक जाने वाले इस स्टील ब्रिज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे थे। यही कारण था कि 24 घंटे यहां जाम लग रहा था। अब 2 दिनों से महाकुंभ का जाम खत्म हुआ तो चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया। अब वह इसी ब्रिज पर चढ़कर लोगों के छतों पर पहुंच रहे हैं। यहां के लोग भयभीत हैं।