See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-28 07:04:33

सेहुंडा स्थित शिवालय में अखण्ड रामायण पाठ की पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण सम्पन्न

सेहुंडा में महाशिवरात्रि महोत्सव पर प्रतिवर्ष अखण्ड मानस पाठ आयोजित किया जाता है।

प्रयागराज (संजीत कुमार उपाध्याय)। विकासखंड जसरा स्थित ग्राम पंचायत सेहुंडा में महाशिवरात्रि महोत्सव पर प्रतिवर्ष अखण्ड मानस पाठ आयोजित किया जाता है। उसी क्रम में इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से अखण्ड रामायण पाठ आयोजित किया गया। मुख्य यजमान के तौर पर जितेन्द्र कुमार पाल (अनन्या स्टूडियो), सह यजमान विकाश श्रीवास्तव, राहुल पाल, धीरज केसरवानी, शैलेन्द्र त्रिपाठी सहित कई लोगों ने तन,मन और धन से सहयोग कर कार्यक्रम का सुखद समापन कराया। इस अवसर पर श्रद्धाभाव से भूतभावन भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर गांव एवं क्षेत्रीय लोगों के कल्याण की कामना की गई। समापन कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के औषधीय गुणों से युक्त पदार्थों का हवन कर पूर्णाहुति दी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में शामिल लल्लन गुरु, शोभित त्रिपाठी,अखिल त्रिपाठी,रामाभिलाष यादव,अरविन्द यादव,लालमणि पूर्व प्रधान,कैलाश लहरी,बलवंत कुमार सहित पाल समुदाय के कई बच्चों ने अच्छा सहयोग किया। कार्यक्रम वैदिक आचार्य महेश प्रसाद त्रिपाठी के कुशल संचालन में समापन किया गया।