See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-28 06:50:21

सपा का पी.डी.ए साईकिल यात्रा के माध्यम से "हो बाबा साहेब के नाम पर चर्चा,अब घर-घर पहुंचे पी.डी.ए.पर्चे"का किया प्रचार एवं प्रसार शुरू

नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई मेरठ तिराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर संपन्न हुई।

हापुड़ । (पुष्पेन्द्र कुमार) नगर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द गुर्जर की अध्यक्षता मे युवजन सभा के प्रदेश सचिव पियूष मंडोठिया वाल्मीकि के द्वारा पी.डी.ए साईकिल यात्रा के माध्यम से "हो बाबा साहेब के नाम पर चर्चा, अब घर-घर पहुंचे पी.डी.ए. पर्चे" कार्यक्रम का प्रचार एवं प्रसार किया गया। आपको बता दें गुरुवार को नगर के मौहल्ला सिकंदर गेट स्थित प्राचीन वाल्मीकि मन्दिर मे भगवान वाल्मीकि को माल्यार्पण कर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द गुर्जर व पियूष मंढोठिया वाल्मीकि एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पी.डी.ए. साईकिल यात्रा का आयोजन किया गया। जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई मेरठ तिराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर संपन्न हुई। तो वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द गुर्जर ने बताया कि इस साइकिल यात्रा के माध्यम से अभियान को बूथ स्तर तक जाकर प्रत्येक जाति व वर्ग के लोगों को जोड़ा जायेगा, यह अभियान अखिलेश यादव  के मुख्यमंत्री बनने तक जारी रहेगा। पी.डी.ए. साईकिल रैली के आयोजक पियूष वाल्मीकि ने कहा कि आज से हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के आदेशानुसार मिशन 2027 की शुरूआत हो चुकी है इस पी. डी.ए. कार्यक्रम को हापुड़ विधान सभा के प्रत्येक मौहल्ला व गांव तक संदेश लेकर जायेंगे व 2027 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगे। पी. डी.ए. साइकिल यात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साईकिल रैली मे श्याम सुन्दर भुर्जी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेशमा यादव, दीपिका चुग, यशि यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत, कुणाल वाल्मीकि, रोहित पार्चा, रिक्की ढिलौढ, मोहित मुढें, मुन्तहीर सलमानी, माधव शर्मा, राजा मोहित जाटव, रमन जाटव, विक्रम चौहान आदि उपस्थित रहे।