See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-27 02:35:38

गर्लफ्रेंड के लिए दोस्त ने सीने में मारी गोली:प्रयागराज में कहा-बहुत समझाया पर तू नहीं समझा, अब तुझे कोई नहीं बचा सकता

मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रयागराज(संजीत कुमार उपाध्याय)।शशांक की गर्लफ्रेंड को शुभम पसंद करता था, वो उससे जबरन दोस्ती करना चाहता था। कई बार लड़की को रास्ते में रोका, लेकिन वो उससे बात नहीं करना चाहती थी। तब गुस्से में शुभम ने शशांक को धमकी दी- तुम उसको छोड़ दो, नहीं तो सीने में गोली मार दूंगा।यह बातें शशांक के दोस्तों ने प्रयागराज पुलिस को पूछताछ में बताई। कहा-उस लड़की के पीछे दोनों दीवाने थे। कई बार कॉलेज के अंदर मारपीट तक हुई। यह नहीं पता था कि धमकी और मारपीट की ये घटनाएं कत्ल तक पहुंच जाएंगी। उसे दौड़ाकर गोली मार देंगे। पढ़िए, दोस्तों ने जो पुलिस को बताया 24 फरवरी को शशांक अपने दोस्तों के साथ सिविल लाइन के चाइना टाउन गया था। सलोरी में रहने वाला शुभम अपने दोस्तों के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो में पहुंचा। गाड़ी पर BJP का झंडा लगा था। शुभम और उसके साथियों ने शशांक को घेर लिया। वहां मारपीट होने लगी। शशांक को धमकी दी कि मार देंगे। दोस्तों ने बताया कि शशांक समझ गया था कि ये लोग उसको मार डालेंगे, इसलिए वह बाइक लेकर भागा। तब शुभम ने स्कॉर्पियो से उसका पीछा किया। कर्नलगंज के फौव्वारा चौराहे पर बाइक के सामने स्कॉर्पियो लगा दी। शशांक वहीं गिर पड़ा। यहां उन लोगों ने फिर उसकी पिटाई की। इसके बाद दौड़ाकर सीने में गोली मार दी। अब पढ़िए सिलसिलेवार पूरी घटना...गर्लफ्रेंड बनने के बाद दोस्त दो गुटों में बंटे  पुलिस के मुताबिक, शशांक यादव और शुभम सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर में पढ़ते थे। 2023 में दोनों ने एडमिशन लिया। शशांक (24) नवाबगंज के जगदीशपुर गांव का रहने वाला था। तेलियरगंज में किराए का कमरा लेकर रहता था। साथ में एक शोरूम में बतौर मैनेजर नौकरी करता था। दोनों कॉलेज में एक साथ ही रहते थे। उनका 10 से 15 लड़कों का गुट था। 2024 में शशांक यादव की कॉलेज की एक लड़की से दोस्ती हुई, जो उसकी गर्लफ्रेंड बन गई। शुभम भी उसे पसंद करने लगा। कई बार उससे दोस्ती करनी चाही, लेकिन वो उससे बात नहीं करती थी। इसके बाद गर्ल फ्रेंड को लेकर लेकर शशांक और शुभम में लड़ाई होने लगी। कुछ वक्त बाद 10 से 15 लड़कों का गुट बंट गया। फिर दो गुटों में आए दिन झगड़ा होने लगा। कई बार शुभम ने शशांक से कहा था कि उससे दूर रहो, नहीं तो जान से मार दूंगा।  अब समझिए पूरा क्राइम सीन 24 फरवरी को देर रात शशांक जॉब के बाद अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। तभी उसकी बाइक के आगे एक स्कॉर्पियो आकर रुकी। कार पर भाजपा का झंडा लगा था। सबसे पहले मुख्य आरोपी शुभम उपाध्याय उतरा। इसके बाद उसका दोस्त सूरजभान, अंशुल यादव, यश पांडेय, शशांक पंडित और देवेश समेत 3 अज्ञात युवक उतरे। इनको देखकर शशांक यादव भागने लगा। शुभम ने कहा- तू चाहे जितना भाग ले, अब तू नहीं बच सकता। बहुत समझाया पर तू नहीं समझा। इसके बाद सभी आरोपी स्कार्पियों में बैठे और शशांक का पीछा शुरू कर दिया। फौव्वारा चौराहे पर उसे घेरकर पीटने लगे। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। लेकिन, कोई कुछ नहीं कर सका। शुभम ने सूरजभान की पिस्टल निकाली। कहा- जितना भाग सकता है भाग, फिर दौड़ाकर गोली मार दी। इसके बाद सभी कार में बैठकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के दोस्तों, रिश्तेदारों समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। शुभम ‘ब्वायज हाईस्कूल’ नाम से ग्रुप चलाता था पुलिस के मुताबिक, शुभम उपाध्याय खुद को शुभम बीएचएस नाम से बुलवाता था। उसने ग्रुप भी बना रखा था जिसे ‘ब्वायज हाईस्कूल’ नाम से जाना जाता था।इसमें जूनियर और सीनियर जुड़े थे। शुभम पर कई लोकल BJP नेताओं का हाथ है। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। मामा ने कहा- भांजे को पहले लात-घूसों से पीटा शशांक यादव के मामा सचिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया- मेरा भांजा किसी काम से बीएसए आफिस गया था। वहां पर पहले से काले रंग की गाड़ी में शुभम उपाध्याय उर्फ शुभम बीएचएस, उसके साथी सूरजभान, देवेश, अंशुल सिंह यादव, शशांक पंडित, यश पांडेय और 3 से 4 अज्ञात लोग बैठे थे। वो लोग गाड़ी से उतरकर शशांक को गाली देने लगे। फिर लात- घूसों से मारा। उसी में से किसी ने शशांक को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।