See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-27 02:17:57

श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर छपकौली पर भक्तों ने किया जल अभिषेक शासन प्रशासन रहा अलर्ट मोड पर रही चप्पे-चप्पे पर नजर

गढ़ गंगा बृजघाट से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं जल लेकर मंदिर पर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के शिवालय में भोलेनाथ का जल अभिषेक किया।

बाबूगढ़। श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर छपकौली पर महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार से कंवर जल लेकर आए श्रद्धालुओं ने विधि विधान द्वारा जल अभिषेक किया। गढ़ गंगा बृजघाट से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं जल लेकर मंदिर पर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के शिवालय में भोलेनाथ का जल अभिषेक किया। भक्तजन महाकुम्भ से लाए गए गंगा जल के मिश्रण से स्नान किया और महाशिवरात्रि व्रत रख मनोकामना पूर्ण की। श्रद्धालु पूजन सामग्री तथा दूध जल के साथ , श्री शिव महादेव, लाल मंदिर दत्तियाना के भूतों वाला मंदिर, सबली के प्राचीन शिव मंदिर तथा गांव दहपा के शिव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा कि पंक्ति में लगे श्रद्धालुओं को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा। वही हापुड़ एडीएम संदीप कुमार एसडीएम सदर एडिशनल विनीत भटनागर थाना प्रभारी बाबूगढ़ विजय कुमार गुप्ता थाना प्रभारी हाफिजपुर आशीष पुंडीर भारी पुलिस बल के साथ छपकौली मंदिर पर पहुंचे। हापुड़ एडिशनल विनीत भटनागर ने बताया कि किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बाबूगढ़ प्रभारी विजय कुमार गुप्ता व स्पेक्टर आशीष कुमार पुंडीर ने भोले बाबा का जल अभिषेक किया और सभी कांवरियों की सभी प्रकार से सेवा की।इसके अतिरिक्त हरिद्वार व बृजघाट से गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों ने भी बड़े ही प्रेम के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। जनपद की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने मंदिरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।