See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-26 23:06:44

दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई

दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष छत्रपाल सूर्यवंशी ने दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें शील्ड भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में 27 वर्षों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने जनता को केवल गुमराह किया और लूटने का कार्य किया।


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से न केवल दिल्ली में बल्कि अन्य राज्यों में भी खुशी का माहौल है। अब दिल्ली में भाजपा सरकार विकास कार्यों को गति देगी और राजधानी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है और देशभर में विकास की नई गाथा लिख रही है।