See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-26 23:06:10

श्री पारदेश्वर महादेव का वार्षिक प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्री पारदेश्वर महादेव का वार्षिक प्राकट्य महोत्सव धूमधाम से संपन्न

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर स्थित सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर में श्री पारदेश्वर महादेव का वार्षिक प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। महोत्सव की शुरुआत सुबह जलाभिषेक से हुई, जिसके बाद हवन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव की आराधना की और भजनों पर झूमते हुए भक्ति रस में डूबे नजर आए।


शाम को दिव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और शिव भक्ति में लीन हो गए। भक्तों का कहना था कि यह महोत्सव हर साल की तरह इस बार भी अत्यंत भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण रहा।


बंसल बीकानेर स्वीट्स के स्वामी अमित बंसल ने बताया कि वर्ष 2014 में उनके परिवार द्वारा श्री पारदेश्वर महादेव की स्थापना कराई गई थी। यह प्रतिष्ठा महाशिवरात्रि के दिन उनकी माता श्रीमती शीला देवी ने अपने दिवंगत पति रामकिशन बंसल की स्मृति में कराई थी। तब से यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां भक्तजन बड़ी संख्या में आकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।