See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-02-26 23:05:35

शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। बुधवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और आंक चढ़ाकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।


नगर क्षेत्र के बरासऊ शिव मंदिर सहित कई बड़े मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही लगनी शुरू हो गईं। वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच विशेष अभिषेक हुआ, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंगलवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


बरासऊ शिव मंदिर के पुजारी श्री दास महाराज ने बताया कि फाल्गुन मास की शिवरात्रि विशेष महत्व रखती है और इसे महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने और गाय के दूध से अभिषेक करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।


पूजा-अर्चना के साथ ही शिवरात्रि के दिन बाजारों में भी जबरदस्त रौनक रही। पूजन सामग्री की दुकानों के साथ फल मंडी में भी भीड़ उमड़ी। फल विक्रेताओं ने सामान्य दिनों की तुलना में ऊंचे दामों पर फल बेचे, जबकि बेर की भारी किल्लत देखी गई।